राज्यों से प्राप्त आरंभिक रिपोर्टों के अनुसार 2 फरवरी, 2018 तक 632.34 लाख हेक्टेयर भूमि पर रबी की बुवाई की गई, जबकि पिछले वर्ष 2017 में इसी अवधि तक 641.72 लाख हेक्टेयर भूमि पर बुवाई की गई थी।
गेहूं 300.70 लाख हेक्टेयर, चावल 28.61 लाख हेक्टेयर, दालें 166.47 लाख हेक्टेयर और मोटे अनाज 56.27 लाख हेक्टेयर भूमि पर बोए/रोपे गए तथा 80.29 लाख हेक्टेयर भूमि पर तिलहनों की बुवाई की गई।
अब तक बुवाई किये गये और पिछले वर्ष इसी अवधि तक बुवाई किए गए क्षेत्र इस प्रकार है-
| फसल | 2017-18 में रकबा|
|---|---|
| गेहूं | 300.70 |
| दालें | 166.47 |
| चावल | 28.61 |
| तिलहन | 80.29 |
| मोटे अनाज | 56.27 |
| कुल | 632.34 |